फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire breaks out in cotton-plastic godown behind Sunehri Masjid

सुनहरी मस्जिद के पीछे रुई-प्लास्टिक के गोदाम में भड़की आग

Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cotton-plastic godown behind Sunehri Masjid
आग से जलता रुई गोदाम - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कचेहरी रोड स्थित सुनहरी मस्जिद के पीछे स्थित रुई-प्लास्टिक के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते गोदाम में आग की लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए रात 1.50 बजे पहुंची लेकिन आग का विकराल रूप देख फायर कर्मियों ने गोला व मितौली से तीन और गाड़ियां मंगवाईं।
विज्ञापन

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुनहरी मस्जिद के पीछे मंसूर ने रुई, प्लास्टिक आदि वस्तुओं का गोदाम बना रखा था, जिसमें दोपहर में करीब एक बजे के बाद आग लग गई। रुई और प्लास्टिक के केन-ड्रम भरे होने के कारण आग ने एकाएक तेजी पकड़ ली। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को 1.45 बजे दी गई। पांच मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गईं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते फायर कर्मियों को भी गोदाम के नजदीक पहुंचना दुश्वार हो गया। तब गोला व मितौली से तीन और गाड़ियां मंगाकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान सड़क पर भीड़ लगने से रास्ता जाम हो गया। वहीं पास में बिजली का सर्किट होने के कारण बिजली आपूर्ति काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी द्वितीय आकाश सिंह ने बताया कि गोदाम में रुई और प्लास्टिक की केन व ड्रम भरे होने के कारण आग तेजी से भड़की। इससे आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गोदाम में आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं गोदाम स्वामी की ओर से अभी नुकसान के बारे में सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed