फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   FIR lodged against six for entering house and assaulting

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर मारपीट में छह के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

Thu, 17 Sep 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six for entering house and assaulting
धौरहरा। सिसैया खुर्द गांव में घर में घुसकर महिलाओं समेत पांच लोगों से लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने मारपीट के पीछे प्रधान के पति भग्गू खां और मन्ना खां का हाथ होने का आरोप लगाया है। सिसैया खुर्द निवासी कैलाश कुमार ने तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे सिसैया कलां निवासी फुरकान समेत तीन अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने उनकी मां शकुंतला देवी और मन्नो देवी से गाली-गलौज कर मारपीट की। महेश देवी, राधेश्याम और लवकुश बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। कैलाश की तहरीर पर पुलिस ने फुरकान, भग्गू खां, मन्ना खां और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता बुधवार को एसपी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भाजपा को बदनाम करने की साजिश कर रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी, शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर और कांग्रेस नेता उदयभान सिंह ने गांव पहुंचकर लोगों का हाल जाना। उन्होंने निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed