{"_id":"6a3582dce40d8b52d8081917","slug":"financial-assistance-provided-to-25-beneficiaries-faces-light-up-with-joy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-177983-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 25 लाभार्थियों को दी गई सहायता राशि, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 25 लाभार्थियों को दी गई सहायता राशि, खिले चेहरे
Fri, 19 Jun 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में लाभार्थी को सहायता राशि देते भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व डीएम अंजनी कुमार
लखीमपुर खीरी। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत शुक्रवार देर शाम कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने किया।
इस दौरान डीएम, सीडीओ और जिलाध्यक्ष ने निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत कुल 15 पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही मातृत्व, शिशु व बालिका मदद योजना के तहत 10 लाभार्थी श्रमिकों को उनके बैंक खातों में 20 हजार से लेकर 31 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन और सहायता राशि के चेक व स्वीकृति पत्र सौंपे गए। संवाद