फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   File a report against Kumar's doctor and company founder

Lakhimpur Kheri News: कुमार क्लीनिक के चिकित्सक व कंपाउंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
File a report against Kumar's doctor and company founder
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अजान स्थित कुमार क्लीनिक पर इलाज के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के बेटे ने चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रेमचंद ने बताया कि 31 मई को उसकी 55 वर्षीय मां माया देवी की अचानक तबीयत
खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए कुमार क्लीनिक ले जाया गया। आरोप लगाया कि वहां चिकित्सक डॉ. ठाकुर प्रसाद और कंपाउंडर ने उन्हें गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमाॅर्टम होने के बाद डॉक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़े परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि प्रेमचंद की तहरीर पर चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद परिजनों ने मृतका के शव का दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed