{"_id":"663d41367ff7b70acc022146","slug":"fight-commotion-among-medical-store-operators-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119668-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर संचालकों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर संचालकों में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
लखीमपुर कोतवाली में लगी भीड़। संवाद
09 एलकेएच 51
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शहर के दो मेडिकल संचालकों के बीच बृहस्पतिवार की देर शाम 60 हजार रुपये बकाये को लेकर मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। व्यापारी ने दूसरे पर दुकान में घुसकर हमला व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों व्यापारियों को कोतवाली ले आई।
व्यापारी विजय कश्यप का जिला अस्पताल रोड पर ओम शिव नाम से मेडिकल स्टोर है। विजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका बरनवाल मेडिकल के स्वामी पर 60 हजार रुपये बकाया था। डेढ़ साल से रुपये मांगने पर टरका रहा। बृहस्पतिवार की देर शाम अपने सहयोगी धर्मेश कश्यप को बकाया रकम लेने के लिए बरनवाल मेडिकल भेजा। आरोप है कि मेडिकल के स्वामी विपुल बरनवाल ने कर्मचारी के साथ पहले गालीगलौज की फिर उसे भगा दिया।
यह भी आरोप है कि विपुल अपने आठ-दस साथियों के साथ उसकी दुकान में आ धमका और मारपीट करने लगा। उक्त लोगों ने दुकान में लगी एलईडी के अलावा अन्य सामान तोड़ दिया। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। व्यापारियों में मारपीट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों व्यापारियों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
जानकारी पर मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। एक पक्ष के व्यापारियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। यह भी चर्चा हो रही है कि मारपीट की घटना में शेरू नाम के युवक का सिर भी फूटा है लेकिन वह सामने नहीं आया है।
दूसरे पक्ष के व्यापारी विपुल की तरफ से तहरीर दी गई है जिसमें पहले पक्ष के व्यापारी पर दुकान पर आकर मारपीट करने और सोने की चेन और अंगूठी छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है। वहीं, देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी कोतवाली में जमे थे।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राम पांडेय को हिरासत में लेने पर कोतवाली में हंगामा
घटना के बाद व्यापारियों में बीचबचाव करने गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम पांडेय को भी पुलिस कोतवाली ले आई। जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने की खबर मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। इससे वहां एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने पर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया जा रहा है। व्यापारी एसपी को मौके पर बुलाने की बात कह रहे हैं। रात नौ बजे तमाम व्यापारी कोतवाली में जमे हैं। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में हंगामा चल रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। अभी एक पक्ष की ओर से ही तहरीर मिली है। दूसरी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के हिसाब से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अंबर सिंह, प्रभारी कोतवाली