{"_id":"4794b3f93e9fab3682263ca1083b79f7","slug":"fight-card-at-the-base-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड शिविर में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड शिविर में मारपीट
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Mar 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सदर के ग्राम पिपरिया में आधार कार्ड शिविर में पहले कार्ड बनाने को लेकर कुछ लोग वहां अव्यवस्था पैदा करने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने एक महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने एलआरपी चौकी को घेर लिया। इससे काफी देर तक एलआरपी चौकी पर अफरा-तफरी रही।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आधार कार्ड शिविर लगाया गया। गांव के लोग आधार कार्ड बनवाने को लाइन में लगे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बिना लाइन के पहले कार्ड बनाने को कहा। इस पर वहां लाइन में खड़े लोगों ने इसका विरोध किया। बताते हैं कि इसके बाद वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता योगेंद्र वर्मा तथा उनकी पत्नी पूनम वर्मा की पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई को लेकर एलआरपी चौकी का घेराव कर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। चौकी में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने से यहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी शिवशंभू जायसवाल सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह लोगों को शांत किया। पुलिस ने पूनम वर्मा से तहरीर ले ली है।
पलिया के वार्डों में तीन दिन तक आधार कार्ड शिविर लगवाने की मांग
पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर आधार कार्ड कार्य में तेजी लाने के लिए वार्ता की। इसके बाद उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सभी वार्डों में तीन-तीन दिन तक शिविर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महामंत्री चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा, अमर गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, आरडी राय, गौरव बंसल, आशीष अग्निहोत्री, गौरव बंसल, जफर अहमद टीटू आदि एसडीएम एसपी सिंह से मिले और बताया कि कुछ वार्डों में अब तक एक भी आधार कार्ड नहीं बन पाया है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि प्रत्येक वार्ड में कम से कम तीन-तीन दिन के लिए आधार कार्ड शिविर लगाया जाए ताकि सभी का आधार कार्ड बन सके। एसडीएम ने उनकी बात को सुना और संस्था से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद इसी आशय का एक ज्ञापन उन्होंने एसडीएम को सौंपा।
गोला गोकर्णनाथ। व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री/समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने कुम्हारन टोला स्थित अपने आवास पर आधार कार्ड बनाने का नि:शुल्क शिविर लगवाया। वरुण अग्रवाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए नगर में कुछ जगह शिविर लगाए गए थे। जहां तमाम लोगों के कार्ड नहीं बन सके हैं। कार्ड बनवाने से वंचित रहे लोगों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने अपने खर्च से शिविर लगवा दिया है। इस शिविर में नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की यहां भीड़ एकत्र होने लगी है। बताया कि पांच अप्रैल तक शिविर में कार्ड बनाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर समय सीमा बढ़ाई भी जा सकती है।