{"_id":"6903b2a23830d7bc9b0b00fa","slug":"fight-between-two-parties-outside-the-registry-office-video-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-159750-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
निघासन। उपनिबंधक कार्यालय निघासन के बाहर गुरुवार को जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि यह सब कुछ कोतवाली से महज 20 मीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन बीच-बचाव करने वाला कोई नहीं पहुंचा। मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद रजिस्ट्री ऑफिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष अपने नाना को लेकर जमीन का बैनामा कराने के लिए उपनिबंधक कार्यालय पहुंचा था। इसी दौरान बुजुर्ग के अन्य रिश्तेदार रोशनी देवी और उनका पुत्र नागेश्वर भी वहां पहुंच गए। बैनामा रुकवाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बात हाथापाई में बदल गई।
रोशनी देवी ने बताया कि इससे पहले भी रामलखन, रामकिशन, कैलाशचंद, रूपरानी और चुन्नी ने मिलकर कुछ जमीन का बैनामा करवा लिया था। गुरुवार को फिर से बहला-फुसलाकर बैनामा कराने की कोशिश की जा रही थी। विरोध करने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कार्यालय के बाहर मारपीट के दौरान बचाने वाला कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कोतवाल महेशचंद ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है।