फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fifty villages affected by floods, hundreds of bighas of crops destroyed

बाढ़ से पचास गांव प्रभावित, सैकड़ों बीघा फसल नष्ट

Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fifty villages affected by floods, hundreds of bighas of crops destroyed
लोग छप्परों और चारपाई पर बैठे हैं, तख्त पर चूल्हा रखकर बना रहे हैं खाना
विज्ञापन

धौरहरा। तहसील क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदियों में आई बाढ़ से करीब पचास गांवों की बीस हजार आबादी प्रभावित है। सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण ऊंचे स्थान पर पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन से उन्हें कोई सहायता नहीं मिल रही है।
ईसानगर क्षेत्र के चकदहा, कैरातीपुरवा, गौढ़ी, मांझा सुमाली मिलिक, ओझापुरवा, लौकाही मल्लापुर, गनापुर सहित कई गांव के लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। गांवों में चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग छप्परों और चारपाई पर बैठे हैं। तख्त पर चूल्हा रखकर खाना बना रहे हैं। गांव जाने वाले सभी रास्तों पर बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे गांव तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। मजबूरन नाव से लोग आवागमन कर रहे है।
विज्ञापन

ईसानगर का चकदहा गांव घाघरा नदी के उस पार बसा है, जिसके सभी मजरे बाढ़ से प्रभावित हैं। तहसील प्रशासन की तरफ से अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई भी राहत सामग्री नहीं पहुंचाई गई है। चकदहा गांव के लोग घाघरा नदी को दो किलोमीटर नाव से पार कर कटौली में बनी बाढ़ राहत तक कैसे पहुंच पाएंगे, इसका सवाल किसी के पास नहीं है। वहीं, एसडीएम धौरहरा रेनू का कहना है कि बाढ़ राहत सामग्री की मांग की गई है, जैसे ही राहत सामग्री प्राप्त होगी बाढ़ पीड़ितों को वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed