{"_id":"d86a61fba80cd4018dd3fc4c9f6e576e","slug":"fifty-gathered-in-the-resort-former-students-of-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समागम में जुटीं पचास साल की पूर्व छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समागम में जुटीं पचास साल की पूर्व छात्राएं
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती महोत्सव मल्हार के तहत मंगलवार को पूर्व छात्रा समागम का आयोजन किया गया। देश के कोने-कोने से आई पूर्व छात्राओं ने आपस में अपने मन की बातें कीं, जीवन के संस्मरणों का आदान प्रदान किया। और मौजूदा छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। वर्ष 1965 से 2015 के बीच की इन छात्राओं ने इस समागम में पूरे मन से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस राकेश कुमार मित्तल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिटायर्ड आईएएस राकेश कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से संस्कार निर्माण और प्राचीन के साथ नवीन के और संस्कृति के साथ आधुनिक विज्ञान के अद्भुत समन्वय से ही 21वीं सदी में प्रगति संभव है। खीरी जिले में यह महाविद्यालय इस प्रगतिशील परंपरा का पालन कर रहा है। पूर्व प्राचार्य डॉ. विमला शर्मा ने कहा कि वर्तमान समाज में स्त्रियों के प्रति बढ़ते अत्याचारों को देखते हुए यह जरूरी है कि छात्राएं आत्मसुरक्षा के गुर सीखें। मार्शल आर्ट आदि सीखें और समाज में मस्ते ऊंचा कर विनम्र स्वाभिमान के साथ प्रगति के रास्ते पर बढ़ें।
कृष्णा चौहान ने कहा कि इस समय कि इस समय विद्यालय का जीता जागता सजीव 50 वर्षों का अतीत प्रत्यक्ष है। कांता अग्रवाल ने कहा कि आज पूर्व छात्राओं को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बेटियां अपने मायके आई हों। प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक ने इस भव्य समागम को महाविद्यालय की 50 वर्ष की सचल झांकी मानते हुए कहा कि यह प्रांगण गौरवान्वित है जहां से अनेक प्रतिभाएं देश विदेश में अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर रहीं है। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा दूरदर्शन कलाकार रीना टंडन ने गीत पेश किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ. सुशीला सिंह और डॉ. रेखा पांडेय ने किया। इस मौके पर सभी पूर्व शिक्षिकाएं कपिला गुप्ता, डॉ. गुरमीत कल्सी, कालिंदी गुप्ता, डॉ. मनोरमा सिन्हा, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव शिवचंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
पुरानी सहेलियों से मिल भावुक हो उठीं पूर्व छात्राएं
भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रा समागम के मौके पर तमाम पूर्व छात्राएं अपनी सहेलियों और शिक्षिकाओं से मिलकर भावुक हो उठीं। कई महिलाओं की तो आंखें भर आई। रीना टंडन ने कहा कि हमने कभी सोंचा भी न था कि दुबारा अपनी सखियों सहेलियों और शिक्षिकाओं से मिलने का मौका मिलेगा। पूर्व प्राचार्या डॉ. विमला शर्मा और प्रवक्ता कृष्णा चौहान भी अपनी पुरानी छात्राओं से मिलकर भावुक नजर आईं।
कार्यक्रम में इन पूर्व छात्राओं को किया गया सम्मानित
पूर्व छात्रा समागम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें रेखा मिश्रा, डॉ. विमला मिश्रा, रीना टंडन, कुसुम गुप्ता, स्मिता मिश्रा, सरोज बैजल, आशा दीक्षित, मधुर ढींडा, आकर्षिणी कपूर, कृष्णा शर्मा, किरन दीक्षित, गायत्री उपाध्याय, क्षमा टंडन, गीता मुखर्जी, दिव्या अवस्थी, निरुपमा दीक्षित, डॉ. प्रीति त्रिवेदी, डॉ. रश्मि त्रिवेदी, क्षमा मेहरोत्रा, डॉ. रचना भारती, रचना भारद्वाज, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, तृप्ति अवस्थी, योगिता अग्रवाल, रचना जायसवाल, रचना शुक्ला, अचला माथुर, गीतांजलि, क्षमा अग्रवाल, सुधा गौड़ आदि शामिल हैं।