फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fierce ruckus in mobile dispute, one killed, two injured

मोबाइल के विवाद में जमकर बवाल, एक की मौत दो घायल

Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fierce ruckus in mobile dispute, one killed, two injured
निघासन। क्षेत्र के गांव झौआपुरवा (टपरी) में मोबाइल को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष की महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला का पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। एक पक्ष ने आरोपियों का घर घेर रखा है। मौके की नजाकत को देखते हुए निघासन, सिंगाही और तिकुनियां पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव झौआपुरवा निवासी सोहन गिरि और गुरदीप सिंह का घर आमने-सामने है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मोबाइल को लेकर सोहन और गुरदीप के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि एक पक्ष के लोग लाठी, डंडा और बांका लेकर आ गए और गुरदीप के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि गुरदीप (55), उसका बेटा कुलदीप (17), पत्नी रवींद्र कौर (50) को हमलावरों ने लाठी डंडा और बांके से प्रहार कर मारने लगे। इस दौरान रवींद्र कौर की मौके पर मौत हो गई। नाराज दूसरे पक्ष्गा के लोगों ने सोहन गिरि का घर घेर लिया। सीओ एसके जायसवाल ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed