{"_id":"5fa6e0de8ebc3e9bc104a040","slug":"fever-lakhimpur-news-bly42618933","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने पसारे पांव.. दो लोगों की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने पसारे पांव.. दो लोगों की मौत, कई बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोराना संक्रमण के साथ दिन पर दिन बुखार का प्रकोप भी बढ़ रहा है। यहां दो दिन में ही दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। धौरहरा, संसारपुर कस्बे के बाद अब सिकंद्राबाद में भी कई लोग बुखार पीड़ित मिले हैं। इसमें सिकंद्राबाद चौकी के इंचार्ज के अलावा दो सिपाही भी हैं। बुखार पीड़ितों में निरंतर प्लेटलेट्स गिर रहे हैं। इससे लोग डेंगू को लेकर आशंकित हैं, इसके विपरीत स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि केवल प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू नहीं माना जा सकता।
पिछले 24 घंटे में बुखार पीड़ित दस लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसमें धौरहरा के लोहारीपुर निवासी द्रुपति(22) पुत्र हरिप्रसाद, श्यामलालपुरवा निवासी रामसरन (65)पुत्र कांता प्रसाद, काशीराम कॉलोनी निवासी विवेक (17)पुत्र माधौराम, महमदपुरवा महेवा निवासी शेषकुमार (21)पुत्र लवकुश, हसनपुर कटौली निवासी गुड्डू (18)पुत्र वारिस अली, सिकंद्राबाद निवासी यूनुस (20)पुत्र शेख उल्लाह, बरौठा निवासी जगदीश (54) पुत्र कंधई, बरखेरवा निवासी गीता (45) पत्नी अमित, खीरी टाउन निवासी स्नेहा (17) पुत्री सर्वेश एवं पठानपुरवा निवासी रेहाना (18) पुत्री असलम शामिल हैं। इसमें यूनुस की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
.....
अर्जुनपुरवा पहुंची टीम, किया दवा का छिड़काव
दो बच्चों समेत तीन लोगों को डेंगू होने के बाद मलेरिया विभाग की टीम शनिवार को अर्जुनपुरवा मोहल्ले में पहुंची। टीम ने एंटीलार्वा दवा का छिड़काव कराया। इस दौरान एक घर में फ्रिज के पीछे पानी भरा मिला। टीम में शामिल लोगों ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर में पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन
--
संसारपुर: निरंतर बढ़ रही बुखार पीड़ितों की संख्या
संसारपुर। कस्बा सहित आस पास के गांवों में बुखार पीड़ितों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। तीन लोगों की मौत होने के बाद करीब 50 लोग बुखार की चपेट में है। इनमें कुछ का इलाज कस्बे में तो कुछ का गोला, लखीमपुर एवं बरेली के निजी अस्पतालों में हो रहा है। गांव भरिगवां निवासी गन्ना समिति डायरेक्टर बादाम सिंह यादव के छोटे भाई नगेंद्र सिंह (35), संजय (20) पुत्र बच्चू को बुखार आने पर डॉक्टर ने डेंगू बताया। इस पर घर वालों ने नागेंद्र सिंह को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि संजय का लखीमपुर के निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। उधर संसारपुर निवासी नुमान (13), अफरोज (20), शान मोहम्मद (18), बोझिया निवासी रिया (18), पेस मोहम्मद (26) एवं गांव असोवा निवासी प्रदीप वर्मा (28) का इलाज चल रहा है। कोरोना काल में संक्रामक रोगों के पांव पसारने के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे हैं। इस पर कस्बा निवासी इफामुल अंसारी ने शनिवार को बाजार, आर्यावर्त बैंक, जिला सहकारी बैंक, पंचायत के मजरा बोझिया, बेलहिया, दुर्जनपुर, बगुली, झाला, संसारपुर के अलावा सोबरन इंटर कॉलेज,जेपी कन्या इंटर कॉलेज, प्राइमरी विद्यालय, पुलिस चौकी आदि को सैनिटाइज कराया। इफामुल ने कस्बे के लोगों को घर एवं आस पाससाफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया।
--
सिकंद्राबाद: बुखार से दो की मौत, तीन पुलिस कर्मी सहित सात पीड़ित
सिकंद्राबाद। कस्बे में बुखार ने पांव पसार लिए हैं। बुखार पीड़ित सात लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। बुखार आने पर सिकंद्राबाद गांव निवासी मुनीर 14 वर्षीय पुत्री रुकसाना को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बुखार आने पर शेख उल्लाह ने 20 वर्षीय पुत्र यूनुस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। उधर बुखार पीड़ित हितेंद्र शर्मा लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। जबकि कस्बा निवासी मोहित शर्मा, फैजान अंसारी एवं नजीमाबाद निवासी राजेश सिंह और पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी वीर बहादुर, आरक्षी विपिन कुुमार के अलावा चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी भी बुखार से पीड़ित हैं। इसमें से वीरबहादुर को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
.....
गांव में रोजाना सफाई होती है। हालांकि सफाई कर्मी एक है, जबकि कस्बा काफी बड़ा है। अधिकारियों से कई बार एक सफाई कर्मी बढ़ाने की मांग चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। फॉगिंग करा रहे हैं। बुखार पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों सूचना दे दी है।
-विपिन त्रिवेदी, प्रधान के पति, सिकंद्राबाद
.....
कस्बे में एक डेंगू पॉजिटिव मिला है। हालांकि रिपोर्ट एक निजी लैब की है। बुखार पीड़ितों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
-डॉ. रामनरेश, पीएचसी सिकंद्राबाद
----------
संक्रामक रोगों को लेकर जागे जिम्मेदार
लखीमपुर खीरी। संक्रामक रोगों को लेकर अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदार नींद से जाग गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने पैथोलॉजी संचालकों को निर्देशित किया है कि डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की पुष्टि होने पर रोगी के बारे में सीएमओ एवं मलेरिया अधिकारी कार्यालय पर सूचना दें, जिससे रोगी को इलाज मुहैया कराया जा सके।
.......
इन नंबरों पर दें सूचना
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम सिंह- 9960419998
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी एबी सिंह- 6393189714
नकहा के लिए मलेरिया निरीक्षक रजा फाजिल- 9455032374
निघासन एवं मोहम्मदी के लिए मलेरिया निरीक्षक विवेक शुक्ला-9451980919
फूलबेहड, धौरहरा, पसगवा के लिए मलेरिया निरीक्षक- सचिन श्रीवास्तव 8840615657
मितौली, रमियाबेहड़, पलिया के लिए मलेरिया निरीक्षक सौरभ पांडेय- 9415526234
बेहजम, बिजुआ, बांकेगंज के लिए मलेरिया निरीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा- 9454566188
फरधान के लिए मलेरिया निरीक्षक रजनी शर्मा- 8808743876
कुंभी के लिए मलेरिया निरीक्षक-पंकज वर्मा 9415460778
ईसानगर के लिए मलेरिया निरीक्षक प्रिया अस्थाना- 7318166412
शहर क्षेत्र के लिए फाइलेरिया निरीक्षक अंजनी मिश्रा- 8543903756
फाइलेरिया निरीक्षक अनस अहमद- 9140434001
फाइलेरिया निरीक्षक अभय वर्मा- 8052366051
........
डेंगू के लक्षण
डेंगू मच्छर सफेद चित्तीदार होता है। इसके काटने से तेज सिर दर्द के साथ बुखार आ जाता है, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाने के साथ उल्टी होती हैं, गंभीर मामलों में नाक, आंख, मसूड़ों से खून आने लगता है, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू का लक्षण नहीं है, यह अन्य कारणों से भी कम होता है।
.....
ऐसे करें बचाव
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू का मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है। ऐसे में कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पानी पीने के बर्तन, फूलदान, नारियल के खोल, टूटे हुए बर्तन, पुराने टायर, फ्रिज की ट्रे इत्यादि में पानी जमा न होने दें। पानी से भरे बर्तन, टंकियों को ढक कर रखें। सप्ताह में एक बार कूलर एवं पानी की टंकी को खाली कर सुखा दें। डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। इसलिए दिन में कपड़े बदन को ढकने वाले पहनें। डेंगू उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पेरासिटामॉल ले सकते हैं। तेज बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह ले। डेंगू के रोगी को बिना मच्छरदानी के न सोने दें। रोगी को उपचार केंद्र तक पहुंचाने हेतु 108 एंबुलेंस की सुविधा का उपयोग करें।