{"_id":"6865763ba489d62b4e0395a5","slug":"fertilizer-will-be-delivered-first-to-the-committees-with-zero-stock-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149628-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शून्य स्टॉक वाली समितियों में पहले पहुंचाई जाएगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शून्य स्टॉक वाली समितियों में पहले पहुंचाई जाएगी खाद
Wed, 02 Jul 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में खाद संकट बना हुआ है। अधिकांश समितियों पर खाद न होने से किसान काफी परेशान हो रहे हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने इसको लेकर शासन को पत्र लिखा तो 2600 मीट्रिक टन रैक मिलने का रास्ता साफ हो गया, जो बृहस्पतिवार शाम गोला रैक प्वाइंट पर पहुंचेगी। इससे कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने खाद आवंटित कराने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है, ताकि सभी समितियों पर खाद पहुंच सकें। किसानों को आसानी से मिल सके। सबसे पहले शून्य स्टॉक वाली समितियों पर खाद भेजी जाएगी, जिसकी सूची तैयार कर ली है। इसके बाद जहां कम मात्रा में है, वहां इसका वितरण किया जाएगा। सीडीओ ने शून्य स्टॉक वाली समितियों का ब्योरा ऑनलाइन निकलवाया।
सीडीओ ने एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह व जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि लगातार निगरानी करते रहें, जिससे किसानों को यूरिया मिल सके। सीडीओ ने यह भी बताया कि प्राइवेट कंपनियों की यूरिया भी करीब 40 प्रतिशत यूरिया समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। अपील की कि किसान जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें। अनावश्यक भंडारण न करें।