{"_id":"610ad5cf8ebc3ec37e1bbaf2","slug":"fertilizer-licenses-of-three-shops-suspended-due-to-irregularities-lakhimpur-news-bly455300898","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में तीन दुकानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता में तीन दुकानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बुधवार को निघासन, तिकुनिया, बेलरायां, ढखेरवा चौराहा के 17 उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों को चेक किया। अनियमितता मिलने पर तिकुनियां के मैसर्स गुप्ता फर्टिलाइजर्स, गोविंद इंडस्ट्रीज, महालक्ष्मी खाद भंडार का उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया। चार उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सात उर्वरकों के नमूने भरे गए।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उर्वरक रैकों के समयानुरूप आगमन से वर्तमान में जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी यदि किसानों को उर्वरक संबंधी कोई समस्या होती है, तो समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए उर्वरक कंट्रोल रूम के नंबर 8400082999 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।