फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fertilizer did not reach the committees, farmers are wandering

Lakhimpur Kheri News: समितियों पर नहीं पहुंची खाद, भटक रहे किसान

Sun, 06 Aug 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer did not reach the committees, farmers are wandering
मितौली। गन्ना और धान की फसल के लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है, लेकिन समितियों पर यूरिया की किल्लत है। इससे फसल प्रभावित हो रही है। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

मितौली तहसील मुख्यालय की किसान सेवा सहकारी समिति पर 16-17 जुलाई को 600-600 कुल 1200 बोरी यूरिया खाद आई थी, जो चार दिन पहले ही बिक चुकी हैं। समिति से 20 दिन पहले 1200 बोरी यूरिया खाद की आपूर्ति के लिए पीसीएफ को चेक भेजा जा चुका है। पीसीएफ से अभी तक यूरिया खाद समिति पर नहीं पहुंची है। सचिव शिव विनोद सिंह ने बताया है कि समिति पर यूरिया खाद की किल्लत है। खाद की डिमांड के लिए 20 दिन पहले ही पीसीएफ को चेक भेज दिया था मगर अभी तक यूरिया नहीं आई है। जल्द ही समिति पर यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी।



ग्रामीण क्षेत्र की समितियों पर भी महीनों से नहीं खाद
मितौली तहसील मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की समितियों पर भी यूरिया की किल्लत है। कई समितियों पर महीनों से यूरिया नहीं पहुंची है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति कस्ता में करीब एक सप्ताह से यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। वहीं, संडिलवा में चार दिन से व अबगांवा समिति पर एक महीने से यूरिया उपलब्ध नहीं है। पिपरझला समिति पर दो महीने से यूरिया खाद नहीं है। किसान प्राइवेट दुकानों से मंहगे दामों में यूरिया उर्वरक खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed