फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female rhino Riddhi freed from radio collar on first day

Lakhimpur Kheri News: पहले दिन मादा गैंडा रिद्धी रेडियो कॉलर से आजाद

Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Female rhino Riddhi freed from radio collar on first day
दुधवा में मादा गैंडा रिद्धी को बेहोश कर रेडियो कॉलर निकालते पशु चिकित्सक। स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। रेडियो कॉलर को निकालने के अभियान के पहले दिन शुक्रवार को पशु चिकित्सकों ने मादा गैंडा रिद्धी को बेहोश कर उसके गले में लगे रेडियो कॉलर को निकाला। दुधवा टाइगर रिजर्व की पुनर्वासन योजना फेज एक में सौर उर्जा चालित बाड़ में पल रहे एक नर और तीन मादा गैंडों को स्वछंद विचरण के लिए दिसंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में जंगल में छोड़ा गया था।
विज्ञापन

उनकी गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के लिए सभी गले में रेडियो कॉलर लगाया गया था। एक साल बाद टाइगर रिजर्व ने प्रशासन ने आसाम गुवाहाटी विश्वविद्यालय के मशहूर पशु चिकित्सक एवं पद्मश्री डॉ. केके शर्मा के नेतृत्व में गठित पशु चिकित्सकों की टीम के साथ काॅलर निकालने के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि इस अभियान के पहले दिन दो गैंडों के गले से कॉलर निकालने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पहले दिन घने कोहरे और दोपहर के बाद ही जंगल में अंधेरा होने से पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मादा गैंडा रिद्धी को ही बेहोश कर गले से कॉलर निकाला जा सका। इसके बाद उसे होश आने पर फिर आजाद किया गया। एफडी ने बताया कि दूसरे दिन मौसम अनुकूल रहने पर दो गैंडों के गले से कॉलर निकालने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---हाथियों ने रौंदी फसल

मझगई। गुलरा चौकी के गांव कंदरहिया में पहुंचे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों की फसल को अपने पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान कल्लू ने बताया कि रात हाथियों के झुंड ने करीब एक एकड़ गन्ने की फसल नष्ट कर दी। इस दौरान झुंड ने खेत में जानवरों को बचाने के लिए बने छप्परनुमा घरों को भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। संवाद

--रेलवे लाइन के पास मिला अजगर, रेस्क्यू



पलिया। अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़े अजगर को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग मुख्यालय को दी गई। जिस पर मुख्यालय की तरफ से अजगर को पकड़ने के लिए नजरुन निशा को मौके पर भेजा गया। उन्होंने अजगर को पकड़कर दुधवा जंगल में छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed