फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female guides will provide jungle tours in the new tourism season of Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के नए पर्यटन सत्र में जंगल की सैर कराएंगी महिला गाइड

Tue, 07 Nov 2023 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Female guides will provide jungle tours in the new tourism season of Dudhwa
दुधवा में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का मुख्य द्रार।
बांकेगंज। दुधवा में नए पर्यटन सत्र की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। एक हफ्ते बाद शुरू होने वाले नए पर्यटन सत्र में सैलानियों को जंगल का सैर सपाटा कराने के लिए पुरुषों के अलावा महिला गाइड भी उपलब्ध होंगी। इसके लिए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने 10 महिला गाइडों का चयन किया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने बताया कि नए सत्र की शुरूआत से पहले सैलानियों को जंगल घुमाने के लिए 163 युवाओं ने गाइड का काम करने के लिए आवेदन किया था। इसके सापेक्ष 77 युवाओं का चयन हुआ है। इसमें 10 महिला गाइड भी हैं। एफडी ने बताया कि सफारी गाड़ियों के अनुसार, गाइडों का चयन किया जाता है। पिछले सत्र में सात महिला गाइड थीं। दुधवा टाइगर रिजर्व और वन निगम की सफारी गाड़ियों को मिलाकर कुल 41 वाहन हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सफारी की दरें घटने से सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed