फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fed up with the stray animals, Bhakiyu started the dharna

Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशुओं से आजिज आकर भाकियू ने शुरू किया धरना

Sat, 27 May 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the stray animals, Bhakiyu started the dharna
निघासन। छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसडीएम ने एक घंटे तक किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन

भाकियू जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह पल्ला ने बताया कि 28 अप्रैल को किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। ज्ञापन में गोवंशीय पशुओं के न पकड़े जाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को समयावधि पूरी होने के बाद किसान एसडीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए। एसडीएम, तहसीलदार भीमचंद्र, बीडीओ एसपी मिश्रा, सीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार ने करीब एक घंटे तक समझाने की काशिश की। इसके बाद भी किसान नहीं माने।
विज्ञापन

जसपाल सिंह ने बताया कि 30 मई को राकेश टिकैत के आने के बाद ही धरने की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान रमेश मौर्य, नवरतन, सुनील, प्रगट सिंह, जयमाल सिंह, अमर सिंह, कुलविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसानों के आंदोलन को तहसील अधिवक्ता संघ ने भी समर्थन दिया है। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि संघ के पदाधिकारी, राकेश शुक्ला, हरिओम, नईम, माया चौधरी, शशिकांत पांडेय आदि भी किसानों के साथ धरने पर बैठे हैं। जसपाल सिंह पल्ला ने बताया कि जब तक समस्या का हल नहीं होगा। तब तक धरना दिन और रात जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed