{"_id":"6622f3c24b5491c8910085c4","slug":"fear-of-breach-of-peace-by-55-thousand-people-in-elections-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-118242-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चुनाव में 55 हजार लोगों से शांतिभंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चुनाव में 55 हजार लोगों से शांतिभंग की आशंका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस को 55 हजार से ज्यादा लोगों से शांतिभंग की आशंका है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध किए गए लोगों के क्षेत्र में चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अशांति फैलती है तो इन सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये लोग जिले के 23 थानों के अंतर्गत धौरहरा व खीरी लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 176 लोगों के विरुद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी के विरुद्ध गंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद जिलेभर से 180 तमंचे बरामद किए गए। बड़ी संख्या में अधबने तमंचे भी पकड़े गए।
विज्ञापन
18 हजार लीटर देसी, 600 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
आचार संहिता लागू होने के बाद जिलेभर में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नेपाल बॉर्डर के साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बैरियर लगाए गए हैं। टीमें अब तक 18 हजार लीटर देसी और 600 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर चुकी है।
15 लाख की नगदी जब्त की गई
आचार संहिता में 50 हजार से कम रकम ले जाने पर रोक नहीं है। इससे ज्यादा नगदी लेकर कोई जा रहा है तो कागजात दिखाने पड़ेंगे। उड़नदस्ता टीम संतुष्ट नहीं हुई तो रकम जब्त कर ली जाएगी। अब तक 15 लाख रुपये की नगदी जब्त की गई है।