फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fear: Did the leopard die due to poison?

आशंका : कहीं जहर से तो नहीं हुई तेंदुए की मौत

Sat, 09 Mar 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fear: Did the leopard die due to poison?
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग से सटे धौरहरा तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की बड़ी आबादी खेतों, बागों और नदी किनारे रह रही है। आए दिन तेंदुए इंसानों और पालतू जानवरों पर हमला करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार को मृत मिला तेंदुआ किसी इंसानी हरकत का शिकार तो नहीं हो गया। क्योंकि यहां पहले ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के धौरहरा क्षेत्र में बाघों के बजाय तेंदुओं से इंसानी संघर्ष होता रहा है। इस संघर्ष में कई इंसानों को जान गंवानी पड़ी तो कई तेंदुए भी गुस्से का शिकार हो चुके हैं। करीब बीस साल पहले कई पशुओं को निवाला बनाने वाले और इंसानों को घायल करने वाले तेंदुए को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। बाद में झोंपड़ी में बंद कर उसे जिंदा जला दिया था। इसके बाद भी इस क्षेत्र में कई तेंदुओ की मौत हो चुकी है। कई इंसान भी तेंदुओं के हमले में घायल हुए या मारे गए।
विज्ञापन

ऐसे में इस बात की भी आशंका की जा रही है कि तेंदुए के किए गए शिकार पर किसी ने जहर डाल दिया हो, जिसे खाने से उसकी मौत हो गई। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि लगातार जंगल से बाहर रहने और पालतू जानवरों के संपर्क में आने से तेंदुआ किसी संक्रमण का शिकार हुआ हो। फिलहाल विसरा रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
धौरहरा इलाके में एक नर तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमार्टम से उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हो सकता है कि उसकी मौत किसी बीमारी से हुई हो। विसरा की जांच से कारण का पता चलने की उम्मीद है।
- ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed