फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fault in high tension line caused power outage for 12 hours

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से 12 घंटे बाधित रही बिजली

Fri, 10 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fault in high tension line caused power outage for 12 hours
उचौलिया। क्षेत्र में बिजली संकट से उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार शाम 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 12 घंटे बाद फॉल्ट ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब 24 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। बृहस्पतिवार अपराह्न फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन शाम को 11 केवी लाइन में खराबी आने से फिर बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

वर्तमान में 33/11 केवी उपकेंद्र उचौलिया से बनकागांव फीडर के माध्यम से कस्बे को बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कस्बा उचौलिया के लिए अलग 11 केवी फीडर बनाया जाए, ताकि बार-बार होने वाले फॉल्ट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उपभोक्ताओं ने विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से भी अलग फीडर की मांग की थी। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि अब तक इस दिशा में काम शुरू नहीं हुआ है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।

----------
बृहस्पतिवार शाम बनकागांव 11 केवी फीडर में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उचौलिया 33/11 केवी उपकेंद्र से कस्बे तक अलग 11 केवी फीडर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर फीडर का निर्माण कराया जाएगा।
-शुभम मौर्य, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed