फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father injured in accident while going to pick up daughter

Lakhimpur Kheri News: बेटी को लेने जा रहे पिता हादसे में घायल

Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Father injured in accident while going to pick up daughter
अस्पताल में भर्ती घायल खुशीराम। स्रोत ग्रामीण
बिजुआ। बेटी को स्कूल से घर लाने जा रहे एक पिता शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौला चौराहे के पास तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में नौरंगाबाद निवासी खुशीराम मौर्य (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक वाहन समेत भाग गया। हालांकि, घटनास्थल से कार की टूटी नंबर प्लेट बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खुशीराम मौर्य अपनी बेटी शिवांशी को लेने जा रहे थे। शिवांशी केयूके इंटर कॉलेज, पड़रिया तुला में कक्षा-11 की छात्रा है। वह बस से बस्तौला चौराहे पर उतरकर अपने पिता का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

गोला-बिजुआ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बस्तौला चौराहे से कुछ पहले सामने से आ रही कार से खुशीराम की बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें सीएचसी बिजुआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। सूचना पर बिजुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से कार की टूटी नंबर प्लेट मिली है। पुलिस उसी के आधार पर फरार कार और चालक की तलाश कर रही है।
---
दवा लेने जा रहे दंपती की बाइक में टक्कर, महिला गंभीर
पसगवां। उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर चैप्सली स्कूल के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
कंजा गांव निवासी अंगूरा देवी (23) अपने पति अनूप के साथ बाइक से दवा लेने उचौलिया कस्बे जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइकें सड़क पर गिर गईं।
हादसे में अंगूरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरी बाइक चला रहे रतनपुर निवासी सागर (28) पुत्र बेदपाल को भी चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को पसगवां सीएचसी भेजा।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि अंगूरा देवी की हालत गंभीर है, जबकि सागर को मामूली चोटें आई हैं। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। संवाद

अस्पताल में भर्ती घायल खुशीराम। स्रोत ग्रामीण

अस्पताल में भर्ती घायल खुशीराम। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed