फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Father dies in a road accident while returning after distributing his daughter's wedding card

Lakhimpur Kheri News: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Father dies in a road accident while returning after distributing his daughter's wedding card
श्रीराम। फाइल फोटो
बरवर/शाहजहांपुर। थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम गदनापुर निवासी श्रीराम (48) पुत्र बद्री की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके साले सुरेंद्र निवासी कुतुबापुर गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

11 जुलाई को बेटी सोनम की शादी होनी थी। शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर लौटते समय हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह श्रीराम थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुरबुदी स्थित अपने साले सुरेंद्र के घर गए थे। दोनों ने रिश्तेदारों के यहां शादी के निमंत्रण कार्ड बांटे। परिजनों का यह भी कहना है कि वे थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गोकनपिपरी निवासी आलोक के परिजनों को बरात लाने का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। शाम को बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सैय्यदबाड़ा गांव के पास उनकी बाइक की मिनी वैन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान श्रीराम की मौत हो गई। सुरेंद्र का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि बहन सोनम की शादी की तैयारियां चल रही थीं और निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे थे। श्रीराम अपने पीछे पत्नी रामवती, बेटे संदीप और संजीव तथा बेटियां रोशनी, सोनम और सबसे छोटी करीब नौ वर्षीय सुपालिका को छोड़ गए हैं। घर में शादी की तैयारियों के बीच मातम पसर गया है। श्रीराम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घायल सुरेंद्र के परिजन भी उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।
------------
मिनी वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
-अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed