फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   father died due to snake bite during his daughter wedding in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बेटी की शादी के मंडप में सांप के डसने से पिता की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Tue, 16 Jul 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 02:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बेटी की शादी के दौरान पिता की मौत हो गई। पिता मंडप में बैठे हुए थे, उसी वक्त उन्हें सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
father died due to snake bite during his daughter wedding in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में गांव कुरैली निवासी एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के वक्त व्यक्ति की बेटी की शादी हो रही है। फेरों की रस्म हो रही है। पिता की मौत से बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में बरात की विदाई हुई। इसके बाद दुल्हन के पिता की अर्थी उठी। 

विज्ञापन


गांव कुरैली निवासी सोबरनलाल की पुत्री की शादी रविवार को हुई थी। बरात गांव तेन्दुवाई से आई थी। बरात आने के बाद द्वारचार, नास्ता व खाना हो जाने के बाद शादी के फेरे संपन्न हो रहे थे। सोमवार अलसुबह मंडप के नीचे दीवार से सटे बैठे पिता सोबरन को सांप ने डंस लिया। 
विज्ञापन


कुछ देर तक उन्होंने सोचा कि किसी कीड़े ने काट लिया होगा। हालत बिगड़ने पर दीवार में देखा तो वहां काला सांप दिखा। इसके बाद उनको सीएचसी गोला ले जाया गया, गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed