{"_id":"5f3432b78ebc3e412109d1e5","slug":"father-and-son-warn-of-suicide-due-to-non-payment-of-sugarcane-lakhimpur-news-bly4160731141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान न होने पर पिता-पुत्र ने दी आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान न होने पर पिता-पुत्र ने दी आत्महत्या की चेतावनी
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक कुंभी क्षेत्र के गांव परेली निवासी एक पिता, पुत्र ने गन्ना भुगतान न होने पर आत्महत्या की चेतावनी देते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की है।
गांव परेली निवासी पिता अलीमुल्ला और पुत्र हलीमुल्ला ने एसडीएम अखिलेश यादव को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन पर बैंक एवं उधारी सहित कई लोगों का कर्ज है। जिस पर आए दिन ब्याज बढ़ रहा है। देनदार उधारी, कर्ज लौटाने की मांग कर रहे हैं और वह आर्थिक तंगी से परेशान है। जबकि गन्ना समिति द्वारा चीनी मिल से अब तक उनका भुगतान नहीं कराया गया है। छह अगस्त को गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना समिति सचिव को प्रार्थना पत्र दिया था और भुगतान न होने पर विवश होकर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी। जबकि गन्ना समिति सचिव द्वारा उन्हें उल्टा नोटिस जारी कर दी गई कि आत्महत्या करना कानूनन अपराध है। पिता, पुत्र ने गन्ना भुगतान कराने और सचिव पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
वहीं सचिव नंदलाल का कहना है कि जिसने पहले गन्ना बेचा था उसका पहले पेमेंट किया जा रहा है। विशेष परिस्थितियों में भुगतान कराने के लिए किसान को कारण का स्पष्ट ब्यौरा देना होता है। किसान द्वारा ऐसा कोई ब्यौरा नहीं दिया गया। फिलहाल भुगतान के लिए चीनी मिल को लिखा गया है। भुगतान की मांग करना जायज है जो उन्होंने आत्महत्या की बात कही है वह कानूनन अपराध है। संवाद