फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   father and son died due to lightning

बिजली गिरने से पिता और पुत्र की मौत

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
father and son died due to lightning
प्रियांशु (फाइल फोटो)
पलिया-भीरा रोड पर बोझवा गांव में शनिवार की रात हुई घटना
विज्ञापन

पलियाकलां/ बिजुआ। पलिया-भीरा रोड पर बसे बोझवा गांव में बीती देर रात बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ बिजुआ आदि अधिकारी परिजन के घर पहुंचे और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
मटैहिया गांव निवासी बाबूराम का 45 वर्षीय पुत्र छोटेलाल अपने परिजन के साथ बोझवा गांव में रहता है। बीती रात वह अपने छोटे पुत्र 16 वर्षीय प्रियांशु और पत्नी के साथ बीती देर रात अपनी झोंपड़ी में बैठा था। करीब साढ़े नौ बजे आंधी-पानी के साथ कड़कड़ाती बिजली छोटेलाल और उसके पुत्र प्रियांशु के ऊपर गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बेहोश हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। एक साथ दो लोगों की एक ही घर में मौत हो जाने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मृतकों के घर पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ बिजुआ देवेंद्र प्रताप आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजन को ढांढस बंधाया। कोटेदार से मृतकों के परिजन को राशन देने के निर्देश दिए। साथ ही एक ही हफ्ते में सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

छोटेलाल (फाइल फोटो)

छोटेलाल (फाइल फोटो)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed