फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   father and his two sons committed suicide due to harassment by lady constable in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: महिला सिपाही की प्रताड़ना से पहले पिता, फिर दो पुत्रों ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Fri, 06 Dec 2024 12:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता की मौत के बाद दो बेटों ने भी आत्महत्या कर ली। मृतक छोटे बेटे ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें महिला सिपाही और उसके परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
father and his two sons committed suicide due to harassment by lady constable in Lakhimpur Kheri
मृतकों के फाइल फोटो, सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुजुर्ग ग्रामीण ने बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके दो पुत्रों ने भी जान दे दी। शुक्रवार सुबह छोटे पुत्र का शव रेल पटरी पर मिला। बड़ा पुत्र घर में फंदे से लटका मिला। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक महिला सिपाही और उसके परिवार पर प्राताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। एक दिन पहले बुजुर्ग की आत्महत्या के बाद पुलिस ने महिला सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रंट नंबर 11 पंचायत के गांव बाबूपुर निवासी राम नरेश (60) ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। राम नरेश के पुत्र सुधीर कुमार ने गांव निवासी रामादेवी और उसकी महिला सिपाही पुत्री समेत चार लोगों पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना मैलानी में रामादेवी, उसकी सिपाही पुत्री आरती निगम, शिवम और शशिबाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन

छोटे भाई ने लिखा सुसाइड नोट 
शुक्रवार को रामनरेश के पुत्र सुधीर और मुकेश ने भी आत्महत्या कर ली। सुधीर का शव गांव के समीप रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी खबर मिलते ही सुधीर के बड़े भाई ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन में पिता-पुत्रों की मौत से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मकान को लेकर विवाद था। इस मामले में समझौते के बाद राम नरेश ने आत्महत्या कर ली थी। चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- Pilibhit Accident: दर्द से कराहते लोग... हर तरफ चीखें, सड़क पर बिखरा खून, छह मौतों के बाद मंजर देख कांपी रूह 
 

सुसाइड नोट में ये लिखा 
सुधीर का शव शुक्रवार को रेल पटरी पर मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि रमेश भैया मुकेश का ख्याल रखना है। हम जा रहे हैं। आरती, शिवम और रामदेवी पर कठोर कार्रवाई कराना। रामदेवी ने हमारा घर बर्बाद कर दिया। पापा को मार दिया। रामदेवी से 50 हजार रुपये ले लेना। जमीन विवाद में मेरे पिता की मृत्यु हो गई। रामदेवी और आरती के कहने पर हम आत्महत्या करने जा रहे हैं। आरती ने मेरा सबकुछ बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed