पीलीभीत जिले में दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कर ले जा रहे वधु पक्ष के लोगों की कार टनकपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर घायल हुए। मृतकों में पांच उत्तराखंड के खटीमा और एक अमरिया क्षेत्र का शामिल है। सभी को मशक्कत के बाद कार से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर देर रात तक एसपी अविनाश पांडेय समेत अफसर अस्पताल में मौजूद रहे। हादसे के बाद परिजनों में भगदड़ मची रही।
Pilibhit Accident: दर्द से कराहते लोग... हर तरफ चीखें, सड़क पर बिखरा खून, छह मौतों के बाद मंजर देख कांपी रूह
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:54 AM IST
सार
UP News Today: दावत ए वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर कार सवार दस लोग घर लौट रहे थे।टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया कस्बे में देर रात हादसा हुआ। मरने वालों में पांच खटीमा व एक अमरिया का शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन