फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fastened to the wrist of brothers and sisters Rcshasutr

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

Sat, 29 Aug 2015 08:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 29 Aug 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
Fastened to the wrist of brothers and sisters Rcshasutr
भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और सुरक्षा का पर्व रक्षाबंधन जिले भर में परंपरागत तरीके से उत्साह पूर्वक मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने और सुख समृद्धि की कामना की तो भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के चलते बसों और ट्रेनों पर काफी भीड़ रही। तमाम छात्राओं और महिलाओं ने एसएसबी जवानों और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस बार जिले में रक्षाबंधन बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ संकल्प के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर यूं तो सभी में उत्साह था लेकिन बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। समाजसेवी महिला कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में नीति गुप्ता, सपना गुप्ता, कुसुम लता बरनवाल आदि महिलाओं के एक दल ने एसपी अरविंद सेन के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। बदले में एसपी से महिलाओं की सुरक्षा का बचन लिया। एसपी ने इन महिलाओं को अपने-अपने मोहल्लों में विशेष पुलिस आफीसर नियुक्त करने की घोषणा की। कई महिलाओं और छात्राओं ने एसएसबी के जवानों को राखी बांधी।
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर मिठाइयां खिलाने के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की। विवाहिता बहनों के घरों पर पहुंचे भाइयों ने कलाइयों पर राखी बंधवाकर जीवन भर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके लिए मंगल कामना की। रक्षाबंधन के मौके पर कस्बे की बाजार में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। रक्षाबंधन पर ब्रहाकुमारियों ने विधायक सुनील कुमार भार्गव और व्यापार मंडल पदाधिकारियों को राखी बांध कर उनके लिए मंगल कामना की। राखी बंधवाने वाले लोगों ने ब्रह्मकुमारी बहनों को उपहार के रूप में एक-एक बुराई त्यागने का वचन दिया।
पूरे जिले में खूब बिकीं मिठाइयां
रक्षाबंधन के मौके पर जिले भर में मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। मुख्य सड़कों पर पंडाल लगाकर मिठाई की दुकानें सजी हुईं थी। इन दुकानों पर सुबह से शाम तक मिठाइयों की बिक्री होती रही। पूरे जिले में करीब 5000 क्विंटल मिठाई की खपत का अनुमान है।
बसों और ट्रेनों में रही भारी भीड़
रक्षा बंधन के एक दिन पहले से ही बसों और ट्रेनों पर भारी भीड़  रही। बस स्टेशन भीड़ के चलते लोगों को यात्रा में दिक्कत उठानी पड़ी। टैक्सी वालों की खूब चांदी रही।

मैलानी। यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। ससुराल से अपने मायके जाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को उत्सुक महिलाओं की भीड़ सबसे ज्यादा नजर आई। यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन में सुबह से शाम तक भीड़ का नजारा रहा। भीड़ के कारण कई महिला यात्री ट्रेन में चढ़ने तक से वंचित रह गईं और उन्हें बसों  से पलिया की ओर जाना पड़ा। बसों का भी यही हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed