फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farms are demanding urea, the system is demanding network

Lakhimpur Kheri News: खेत मांग रहे यूरिया, सिस्टम मांग रहा नेटवर्क

Sat, 18 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farms are demanding urea, the system is demanding network
लखीमपुर खीरी। खेतों को यूरिया की जरूरत है, लेकिन खाद लेने समितियों पर पहुंच रहे किसानों के सामने कहीं स्टॉक तो कहीं नेटवर्क की समस्या खड़ी है। जिले में लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी सर्वर की समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

स्थिति ये है कि कई समितियों पर यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद नेटवर्क बाधित होने से वितरण नहीं हो पाया और किसान इंतजार करते रहे। बीच-बीच में सर्वर चला तो कुछ किसानों को खाद मिली। वहीं, पसगवां और भानपुर समेत कई समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों को मायूस लौटना पड़ा। सर्वर की समस्या के बीच कई समितियों पर स्टॉक शून्य बताए जाने से गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि विभागीय अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में खाद की उपलब्धता की पड़ताल में पसगवां साधन सहकारी समिति में एक सप्ताह से खाद उपलब्ध नहीं मिली। सचिव ने बताया कि सोमवार तक खाद आने की उम्मीद है। बिजुआ की भानपुर समिति में भी काफी दिनों से खाद नहीं है। बिजुआ क्षेत्र की दाउदपुर, गोंधिया, पड़रिया तुला, बस्तौली, बिजुआ, भीरा, रमुआपुर, भदेड़, मूड़ासवारान, रामनगर, कांप और बी-पैक्स समितियों में यूरिया होने का दावा किया गया, लेकिन नेटवर्क बाधित होने से वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम क्षेत्र की साधन सहकारी समिति अछनियां में खाद उपलब्ध होने का दावा है और एक ट्रक खाद और आने वाली है, लेकिन सर्वर डाउन होने से मशीन नहीं चल रही। साधन सहकारी समिति बी-पैक्स अंदापुर गौरिया में भी खाद है, लेकिन वितरण नहीं हो सका। हालांकि, निघासन बी-पैक्स में स्थिति अलग रही। सचिव कौशल चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को यूरिया का नियमित वितरण किया गया और सर्वर की कोई समस्या नहीं आई।
-----
फूलबेहड़ समिति पर बंटी खाद, सर्वर की स्पीड रही धीमी
फूलबेहड़। कृभको और इफको केंद्र पर शनिवार को भी यूरिया नहीं पहुंची। बारिश के बीच किसान खाद के लिए भटकते नजर आए। सैदापुर समिति में लिपिक के अवकाश पर होने से खाद का वितरण नहीं किया गया। फूलबेहड़ में किसानों को खाद बांटी गई, जबकि कई किसान बैरंग लौटे। खाद के लिए लाइन में लगे मुनीर ने बताया कि वह पहले भी कई बार आ चुके हैं, लेकिन अभी तक यूरिया नहीं मिल सकी। मुस्तकीम ने बताया कि वह इंतजार कर रहे हैं और अभी तक उनका अंगूठा नहीं लगवाया गया। किसान मुशर्रफ, सरताज और आजाद ने भी ऐसी ही शिकायतें कीं। समिति सचिव देश वीर सिंह ने बताया कि जिन किसानों का अंगूठा लग रहा है, उन्हें खाद वितरित की जा रही है। शनिवार को 300 बोरी यूरिया बांटी गई। वहीं, बताया गया कि सैदापुर समिति में उर्वरक प्रभारी मुनीर के अवकाश पर होने से खाद वितरण प्रभावित रहा।

-------------
नए सर्वर से पीओएस एपीके जारी
एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच दिनों से समस्या बनी हुई है। इस पर शासन ने सीतापुर और रामपुर को छोड़कर पूरे राज्य में नए सर्वर से पीओएस एपीके जारी किया है, जिसे स्टॉक कराया जा रहा है। इससे दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed