{"_id":"649751f27e8dbbb5c5081676","slug":"farmers-troubled-by-stray-animals-warned-to-change-religion-lakhimpur-news-c-4-1-191076-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने दी धर्म बदलने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने दी धर्म बदलने की चेतावनी
Sun, 25 Jun 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
धौरहरा। खेतों में घूम रहे छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी को सिसैया चौराहे पर रोक लिया और समस्या समाधान न होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। कहा कि चुनाव से पूर्व विधायक ने छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने की बात कही, लेकिन चुनाव जीतने के बाद विधायक अपने वादे से मुकर गए।
शनिवार को पुरवा, ईसानगर, देवीपुरवा, सिसैया, स्वर्गलोक, रायपुर, हरसिंहपुर, बिरसिंहपुर आदि गांवों के किसानों ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अगर पशुओं को गो-आश्रय स्थलों में बंद नहीं कराया गया तो किसान धर्म बदल लेंगे। धर्म बदलने से गोवंंशों का मारने का दोष भी नहीं लगेगा। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
किसान पंकज पांडेय, अंजली मिश्रा, अखिलेश झा, शिव प्रसाद दीक्षित, राजकुमार यादव, प्रमोद यादव, प्रेम सागर, मोनू शुक्ला ने बताया कि हम लोग रातों में जागकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। छुट्टा पशु मौका पाकर फसलों को चट कर जाते हैं। किसान एक-एक दाने को मोहताज हो रहे हैं।
विज्ञापन
बेसहारा पशु हिंसक होकर हमला भी कर दे रहे हैं। कई किसान चोटिल हो चुके हैं। कुछ की जान भी गई है। किसानों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने चुनाव जीतने से पूर्व 45 दिन में छुट्टा जानवरों से मुक्ति दिलाने की बात कही थी। जीतने के बाद वह अपने वादे से मुकर गए हैं।
उधर, विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि हम गोशालाएं बनवा रहे हैं। गोवंश को गोशालाओं में रखा जा रहा है। धर्म परिवर्तन की कोई बात नहीं है। मजाक में कही होगी कि हिंदू हैं, तो गोवंश को कैसे संभाले, सब मान गए।