{"_id":"61a91cb2ef825f501826a7c9","slug":"farmers-shouted-will-put-lock-in-bajaj-mill-today-lakhimpur-news-bly4679273138","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने भरी हुंकार, बजाज मिल में आज डालेंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने भरी हुंकार, बजाज मिल में आज डालेंगे ताला
विज्ञापन
किसानों से बजाज मिल को गन्ना न देने की अपील करते भाकियू नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला बाजार चीनी मिल पर पिछले सत्र का 275 करोड़ रुपये है बकाया
गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को बजाज चीनी मिल में आज शुक्रवार को ताल डालने का एलान किया है। यहां बता दें कि मिल पर क्षेत्रीय गन्ना किसानों का पिछले पेराई सत्र का 275 करोड़ रुपये अब भी बकाया है।
बजाज चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में 158. 22 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी, जिसका निर्धारित गन्ना मूल्य 51012. 88 लाख रुपये बना था, लेकिन 26 दिसंबर 2020 तक का ही आंशिक भुगतान 235 करोड़ रुपये किया गया। अभी आधे से अधिक का भुगतान बकाया है। बकाया राशि पर 5477.92 लाख रुपये ब्याज का भी बकाया हो गया है। भुगतान न करने पर जहां पलिया चीनी मिल पर केस दर्ज हो चुका है। वहीं, मामले में किसान नेताओं ने 30 नवंबर को चीनी मिल पर एफआईआर के लिए तहरीर दी थी। उधर, एक दिसंबर को किसान नेताओं ने सहकारी गन्ना विकास समिति के गेट पर ताला डालकर गन्ना भुगतान की मांग करते हुए गन्ने की होली जलाई थी। अब आज तीन दिसंबर को बजाज चीनी मिल का चक्का जाम करने की गन्ना किसानों से अपील की है।
गन्ना भुगतान को लेकर कल 3 दिसंबर को बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड गोला गोकर्णनाथ गन्ना मिल किसानों द्वारा बंद की जाएगी। इसकी सूचना आज किसानों को भी दे दी गई। गन्ना फैक्ट्री में भी अनाउंस किया गया है कि कोई भी किसान जब तक भुगतान नहीं होता तब तक मिल को गन्ने का सप्लाई नहीं करेगा। - अमनदीप सिंह संधू, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश, भारतीय किसान यूनियन टिकैत
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना छिलाई रोकी
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि नगर की बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड चीनी मिल का तीन दिसंबर को चक्का जाम करने का गन्ना किसानों ने मन बना लिया है। किसानों ने पर्चियां होने के बावजूद गन्ने की छिलाई रोक दी है।
चीनी मिल उद्योगपति कुशाग्र बजाज और प्रबंधकों की मिलीभगत से पिछले वर्ष की चीनी बेच दी गई है। किंतु भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रीकृष्ण वर्मा और आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रामनिवास वर्मा गांव-गांव दौरा कर चुके हैं। किसान पूरी तरह से तीन दिसंबर से गन्ना रोको आंदोलन के लिए तत्पर हैं। संवाद
भीरा केन सोसायटी में छठे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
बिजुआ। भीरा केन सोसायटी में बृहस्पतिवार को छठे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा।
किसानों की एक ही मांग है कि पिछले साल के गन्ना मूल्य का भुगतान पलिया चीनी मिल से दिलाया जाए। इसके अलावा तीनों गन्ना सेंटर भीरा, चूराटांडा तथा कटैया को पलिया चीनी मिल से हटाकर गुलरिया चीनी मिल में हस्तांतरित किया जाए। अब आंदोलनरत किसान किसी भी सूरत में पलिया चीनी मिल को गन्ना देने के लिए तैयार नहीं हैं। किसानों का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक वह लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। संवाद