{"_id":"6a1f1d27ebb3c9726207e368","slug":"farmers-queued-up-for-urea-all-day-yet-returned-empty-handed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176617-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यूरिया के लिए दिनभर लाइन, फिर भी खाली हाथ लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यूरिया के लिए दिनभर लाइन, फिर भी खाली हाथ लौटे किसान
Tue, 02 Jun 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
कृभको सेंटर पर खाद लेने को इकट्ठा किसान। संवाद
महेवागंज। अधिकांश सहकारी समितियों में यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। मंगलवार को कृभको क्रय केंद्र पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में टोकन व्यवस्था के तहत खाद का वितरण किया गया।
कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बिना लाइन और टोकन के खाद दी गई, जबकि कई किसान बिना खाद लिए लौट गए। किसानों देवतादिन, यूसुफ, गुफरान, संतोष और गुड्डू ने बताया कि वे सुबह छह बजे से लाइन में लगे रहे, लेकिन शाम तक खाद नहीं मिल सकी।
सहकारी समिति सरवा के सचिव अशोक मिश्र ने बताया कि समिति में यूरिया उपलब्ध नहीं है और शनिवार तक आने की उम्मीद है। वहीं सैदापुर और फूलबेहड़ समिति के सचिवों ने भी यूरिया का स्टॉक न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कई दुकानों का निरीक्षण किया गया है। एआर कोऑपरेटिव के तबादले के कारण खाद आपूर्ति में कुछ देरी हुई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही यूरिया उपलब्ध करा दी जाएगी।