फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers protested against the ban on planting of Satha paddy in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: साठा धान की बोआई पर जिला प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध, भड़के किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 17 Mar 2025 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में साठा धान की बोआई पर प्रतिबंध के विरोध में किसान संगठनों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साठा धान से प्रतिबंध हटाने की मांग की। 

विज्ञापन
Farmers protested against the ban on planting of Satha paddy in Lakhimpur kheri
किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में साठा धान की बोआई पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर जिले के किसान भड़क गए। सोमवार को बढ़ी संख्या में किसान संगठन किसानों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, भाकियू (चढूनी) के अध्यक्ष बलकार सिंह, भाकियू (अराजनैतिक) कुलवंत सिंह व भाकियू के अमन सिंह संधू की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


किसानों ने मांग उठाई है कि तराई क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं है, इसलिए साठा धान लगाने दिया जाए। उनका यह भी कहना है कि यदि प्रतिबंध लगाना था तो पहले बताना चाहिए था। किसानों ने अपनी जमीन खाली छोड़ दी है। अब अचानक प्रतिबंध लगाने से किसानों को बड़ा नुकसान होगा। किसानों ने चेतावनी दी है यदि मांगें न मानी गईं तो वह अनिश्चितकाल धरना देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed