Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers' protest ends after 45 days' extension

Lakhimpur Kheri News: 45 दिन की मोहलत पर थमा किसानों का आंदोलन

Thu, 05 Nov 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest ends after 45 days' extension
पलिया-दुधवा मार्ग पर चल रहे धरने पर रणनीति बनाते किसान। संवाद - फोटो : Archive
पलियाकलां। सुहेली नदी की डीसिल्टिंग और नकहुआ पुल नाले की सफाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर 32 दिन से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के वार्डन महावीर सिंह की ओर से 45 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर किसानों ने आंदोलन फिलहाल रोकने का निर्णय लिया। मकनपुर के पूर्व प्रधान करमजीत सिंह और गन्ना सहकारी समिति के डायरेक्टर प्रतिनिधि एवं प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि धरना समाप्त नहीं किया गया है, सिर्फ स्थगित किया है। 45 दिन में मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो किसान दोबारा आंदोलन करेंगे और दुधवा मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों के मुताबिक, वार्डन महावीर सिंह खुद धरनास्थल पर पहुंचने वाले थे, लेकिन किशनपुर रेंज में किसी आकस्मिक घटनाक्रम के कारण उन्हें वहां जाना पड़ा। उनके आश्वासन पर किसानों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed