फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers protest against shifting of sugar mill in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल बदले जाने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, गन्ना दफ्तर का किया घेराव

Mon, 04 Nov 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में दो गांवों के किसानों ने चीनी मिल बदले जाने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ना दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Farmers protest against shifting of sugar mill in Lakhimpur kheri
गन्ना दफ्तर के बाहर जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद के नकहा क्षेत्र के दो गांवों की चीनी मिल बदल दिए जाने को लेकर गन्ना किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पुरानी चीनी मिल से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को गन्ना दफ्तर का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने गन्ना दफ्तर के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


कई दिनों से विरोध कर रहे हैं किसान 
दरअसल, नकहा क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र चहमलपुर के अंतर्गत दो गांव मठियापुरवा और चहमलपुर आते हैं। यह गन्ना क्रय केंद्र अब तक ऐरा खमरिया की गोविंद शुगर मिल से जुड़ा हुआ था। इस बार यह क्रय केंद्र बजाज हिन्दुस्थान की खंभारखेड़ा चीनी मिल से जोड़ दिया गया है। इसको लेकर किसान पिछले कई दिन से विरोध कर रहे हैं। डीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में किसान सोमवार दोपहर को जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गए और घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


गोविंद शुगर मिल से मिलता है जल्दी भुगतान 
किसानों का कहना है कि गोविंद शुगर मिल का भुगतान शीघ्र मिल जाता है, जिस कारण उन्हें कोई परेशानी अब तक उठानी नहीं पड़ी है, जबकि खंभारखेड़ा चीनी मिल में भुगतान बहुत ही देर से मिलता है, जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वह अपना गन्ना किसी भी कीमत पर खंभारखेड़ा चीनी मिल को आपूर्ति नहीं करेंगे। किसानों ने मांग की है कि उनके गन्ना क्रय केंद्र को पूर्व की भांति फिर से गोविंद शुगर मिल से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed