फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers ' problems Bifri on Congress

किसानों की समस्याओं पर बिफरी कांग्रेस

Wed, 18 Nov 2015 09:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers ' problems Bifri on Congress
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को विलोबी मेमोरियल हाल परिसर स्थित गांधी स्टेडियम पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। साथ ही गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
विज्ञापन

यहां जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि देश कृषि प्रधान देश है, लेकिन देश और प्रदेश में किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। मौजूदा सीजन में गन्ने का रेट अभी तक घोषित नहीं किया गया है। पुराना भुगतान भी अभी बकाया है। प्रह्लाद पटेल और रवि प्रताप सिंह ने कहा आज महंगाई चरम सीमा पर है। देश की महंगाई 86 प्रतिशत तक हो गई है। सरकार ने रेल किराया बढ़ाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कोमल सिंह और डीके दीक्षित पंकज ने कहा कि पेराई सत्र अभी शुरू नहीं हो पाया है इससे रबी फसल की बोवाई पिछड़ रही है। धरना सभा को सत्यबंधु गौड़, रवि गोस्वामी, बृजेश पांडेय, नीरज वाजपेयी, ललित वाल्मीकि, लतीफ आजम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर धनीराम राज, सिद्घार्थ वर्मा, मनोज वर्मा शत्रोहन लाल वर्मा, राजीव अग्निहोत्री, विभु अवस्थी, शंकर बख्श सिंह, रवि गोस्वामी, विनीत मिश्र, रामेंद्र शुक्ला, कमाल अहमद, लाल मोहम्मद, यूसुफ अली, नारद राजभर, रत्नेश विश्वकर्मा, रवींद्र त्रिपाठी, शायरा बेगम, नीतू, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed