फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers postponed the movement, yet the railway administration remained alert

किसानों ने स्थगित किया आंदोलन फिर भी सतर्क रहा रेलवे प्रशासन

Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers postponed the movement, yet the railway administration remained alert
लखीमपुर खीरी रेलवे स्टेशन पर गश्त करती पुलिस और जीआरपी।
लखीमपुर खीरी। किसान नेताओं ने जिले में रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया। इसका वीडियो भी रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल कर किया गया था। हालांकि रेल और जिला प्रशासन ने एहतियात बरतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने चार में से तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त पहले ही कर दी थीं। वहीं रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक स्टेशन पर पुलिस बल का पैदल मार्च जारी रहा।
विज्ञापन

तिकुनिया कांड को लेकर आक्रोशित किसान नेताओं ने 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था, लेकिन अचानक इसे स्थगित भी कर दिया। बावजूद इसके रेल और जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। रेलवे ने मैैलानी से गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस, एक पैसेंजर सहित मैलानी बहराइच के बीच चलने वाली पैसेंजर का संचालन ही निरस्त कर दिया। रेलवे ने सोमवार को सिर्फ उन्हीं दो ट्रेनों का संचालन किया, जिनका समय आंदोलन शुरू होने से पहले और शाम को खत्म होने के बाद था।
विज्ञापन

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन से लेकर क्रॉसिंग और हाल्ट पर जीआरपी, आरपीएफ एवं स्पेशल फोर्स सहित सिविल पुलिस और पीएसी तैनात रही। उधर, सोमवार सुबह एएसपी अरुण कुमार सिंह एवं एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। किसानों के रेल जाम करने के एलान के बाद सोमवार को उचौलिया और जेबीगंज स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। शाहजहांपुर सीतापुर रेल मार्ग के उचौलिया स्टेशन पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी राजेश कुमार, पसगवां इंस्पेक्टर अंबर सिंह सहित भारी संख्या पुलिस मौजूद रही। संवाद
तिकुनिया। ट्रेन संचालन बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर स्टेशन सुरक्षा बलों के कब्जे में रहा। बता दें कि तिकुनिया से 10:55 पर बहराइच और दोपहर 01:30 बजे मैलानी के लिए ट्रेन जाती है।
एसडीएम मितौली ने संभाली मैगलगंज स्टेशन की कमान
चपरतला। सीतापुर शाहजहांपुर रेलखंड पर स्थिति मैगलगंज स्टेशन की कमान मितौली एसडीएम दिग्विजय सिंह ने संभाली। किसानों की चेतावनी को देखते हुए एसडीएम सुबह ही सीओ संदीप सिंह के साथ स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारियों और आरपीएफ के लोगों से बात कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन से लेकर हाल्ट एवं क्रासिंग पर पुलिस बल तैनात रहा।
हरदोई में आंदोलन को लेकर कुछ ट्रेनों का संचालन इस रूट से हुआ। मैगलगंज थाना प्रभारी चिंरजीव मोहन ने बताया कि रेल संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई।
आंदोलन को लेकर दिन भर स्टेशन बना रहा छावनी
पलियाकलां। सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर पुलिस और एसएसबी ने डेरा डाल दिया। हालांकि एहेतियातन रेलवे ने मैलानी बहराइच रेलखंड पर संचालित एक जोड़ी ट्रेन को पहले ही निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल रेलवे स्टेशन से लेकर क्रासिंग पर मुस्तैदी से तैनात रहे। इंस्पेक्टर हरिकेश राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और एसएसबी जवानों को लगाया गया था। संवाद

सभी स्टेशनों पर मुस्तैद रही आरपीएफ
मैलानी। किसानों का रेल रोको आंदोलन निरस्त होने के बावजूद सोमवार को आरपीएफ सभी स्टेशनों पर मुस्तैद रही। शाम चार बजे तक कहीं भी कोई किसान रेलवे स्टेशन के आसपास तक नहीं पहुंचा। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक विष्णु सिंह ने बताया कि आंदोलन निरस्त होने के बाद भी एहतियातन सभी स्टेशनों पर रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ के जवान तैनात रहे। तिकुनिया को अति संवेदनशील मानते हुए प्रभारी निरीक्षक विष्णु सिंह मय फोर्स के जमे रहे। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे कहीं भी किसी किसान के पहुंचने की सूचना नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed