{"_id":"67a4f7b2283c5b60dd0d70c2","slug":"farmers-heave-a-sigh-of-relief-as-elephants-return-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-138711-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाथियों के वापस जाने से किसानों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाथियों के वापस जाने से किसानों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
ममरी। करीब एक महीने से मोहम्मदी रेंज के जंगलों में डेरा डाले हाथियों का झुंड सहजनिया जंगल होते हुए मैलानी रेंज के जंगल में कूच कर गया है। हाथियों के वापस चले जाने से यहां के किसानों ने राहत महसूस की है।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही और फॉरेस्टर शिव कुमार कश्यप आदि वनकर्मियों ने बताया कि आंवला, भुइयां देवी, महेशपुर और देवीपुर बीट के जंगल में करीब एक महीने ठहरने और तमाम किसानों की फैसले बर्बाद करने के बाद हाथियों का झुंड दो शिफ्टों में कठिना नदी पार कर सहजनियां जंगल होते हुए भरिगवां जंगल में चला गया है।
तीन हाथी मंगलवार की रात चले गए थे। जबकि पांच बुधवार की रात वापस मैलानी के जंगल में चले गए। हाथियों के वापस चले जाने से अयोध्यापुर, रामदीनपुर, साहिबगंज, सुभाष नगर, बिहारीपुर, नयागांव, बिहारीपुर फॉर्म आदि गांव के किसानों ने राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि हाथियों की वजह से उन्हें अपनी फसलें रात जागकर बचानी पड़ रही थीं।