फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers found the bodies of farmland were guarding

खेत की रखवाली करने निकले किसान का मिला शव

Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers found the bodies of farmland were guarding
मिली लाश - फोटो : demo pic
पांच हजार रुपये और साइकिल गायब
विज्ञापन

 खेत की रखवाली करने गए एक किसान का शव दो दिन बाद दुधवा रोड पर बिली अर्जन सिंह फार्म मोड़ के पास मिला। शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिली है। मौत पर संशय बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहल्ला पठान तृतीय निवासी अब्दुल रहमान के 50 वर्षीय पुत्र फरीद अली का खेत ग्राम चंबरबोझ के पास है। घरवालों के मुताबिक वह शनिवार की सुबह  खेत की रखवाली के लिए निकले थे। बताया गया है कि पांच हजार रुपये भी उनके पास थे। वह साइकिल से गए थे लेकिन नहीं लौटे। घरवालों ने सोचा कि शायद वह खेत पर ही रुक गए होंगे लेकिन रविवार तक न लौटने पर सोमवार को तलाश शुरू हो गई। उनका शव दुधवा रोड पर बिली अर्जन सिंह फार्म जाने वाले मोड़ के पास पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक शरीर पर कहीं भी चोट आदि के निशान नहीं दिख रहे है। इससे मौत पर संशय बना हुआ है। मामले से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। बताया गया है कि उनके पास रखे पांच हजार रुपये और उनकी साइकिल भी गायब है। बंशीनगर चौकी इंचार्ज छोटेलाल ने बताया कि कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed