फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers enraged by stoppage of weighing in Sarju sugar mill sit on strike

Lakhimpur Kheri News: सरजू चीनी मिल में तौल बंद होने से भड़के किसान धरने पर बैठे

Sun, 21 Apr 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers enraged by stoppage of weighing in Sarju sugar mill sit on strike
बेलराया चीनी मिल में ट्रालियों में सूख रहा गना
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के बैगास चेन कैरियर में तकनीकी फाल्ट आने से पेराई कार्य बाधित हो गया है। इससे नाराज किसानों ने गन्ना यार्ड में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बेलरायां-सिंगाही रोड, बेलरायां-कड़िया रोड पर गन्ना लदे वाहनों के खड़े होने से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

गांव रमुआपुर निवासी किसान विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर चीनी मिल आए थे। मिल के बेगास चैन कैरियर में फाल्ट होने से उनका गन्ना नहीं तौला गया। वह चार दिनों से गन्ना यार्ड में रुके हुए हैं। गांव खैरीगढ़ निवासी गन्ना किसान राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बुधवार सुबह दो ट्रॉली गन्ना लेकर मिल आए थे। ट्रॉली से क्रेन ने गन्ना उतारा जा रहा था तभी चेन कैरियर में फाल्ट आ गया तो गन्ने का उतार बंद कर दिया गया। इससे गन्ना सूख रहा है।
विज्ञापन

ग्राम भिडोरी निवासी किसान राम अचल यादव ने बताया कि बुधवार को डनलप से गन्ना लेकर तौल कराने चीनी मिल आए थे। ग्राम मोतीपुर निवासी किसान अनवर अली भी चार दिन से गन्ना लेकर मिल में रुके हैं। मिल में जानवरों के आराम के लिए टिन शेड, चारे और पानी का अभाव होने से किसान परेशान हैं। शनिवार को भी गन्ने की तौल न होने पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed