फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " Farmers do not have any Pursahal '

‘किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं’

Sat, 18 Apr 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Apr 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वोट के लिए झूठ बोलने वालों को जनता कभी माफ  नहीं करेगी। आज कुदरत की मार झेल रहे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है। जितिन प्रसाद ने कस्ता विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह बात कही। भ्रमण के दौरान उन्होंने दैवीय आपदा से नष्ट हुई फसलों को देखकर किसानों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओला गिरने से जहां किसान परेशान हैं वहीं नौजवान और नौकरीपेशा लोग भी परेशान हैं। व्यापारी वर्ग भी अछूता नहीं है। चुनाव के समय यहां के लोगों से नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए थे आज वे नेता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे की बात तो दूर लोगों का हाल जानने तक की जहमत नहीं उठा रहे। उन्होंने कहा कि झूठ का पुलिंदा ज्यादा दिन नही चलता है जिले के लोग अब यह जान चुके है कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें उनका भला नही कर सकती हैं। यह दोनों सरकारें सिर्फ  बड़े-बड़े व्यापारियों के लिए योजनाएं बनाती हैं। इनको किसानों, नौजवानों, नौकरीपेशा और छोटे व्यापारियों के हितों की कोई चिंता नही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जिले की जनता लोगों के बहकावे में आने वाली नही है और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाले लोगों के साथ रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्राम बेहजम, चौधकपुर, मांझा, गरगटिया, वीरमपुर में सभाएं की। भ्रमण के दौरान पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, पूर्वमंत्री माया प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्निहोत्री, इनफान किदवई, दीपक वाजपेयी, नवीन पांडेय, राजीव मिश्रा, मीना मिश्रा, सुजीता कुमारी, मंजीत कौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed