फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers demanded to start crushers

Lakhimpur Kheri News: किसानों ने क्रशरों को चालू करने की मांग की

Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers demanded to start crushers
डीएम को ज्ञापन सौंपने आए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। जिले में बंद पड़े क्रशरों को चालू कराने की मांग के लिए किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अगुआई में कई पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक गन्ना क्रशर नहीं चल पाए हैं। इस कारण किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कुलवंत ने बताया कि रबी फसल की तैयारी के लिए किसानों को खाद, पानी, बीज और सिंचाई जैसी जरूरतों के लिए धन की तुरंत आवश्यकता होती है, लेकिन गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। किसानों का बजाज समूह पर लगभग 600 करोड़ रुपये बकाया है। इसके चलते वे अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


ऐसे में क्रशर ही उनके लिए तत्काल नकद भुगतान का एकमात्र सहारा हैं। इनके बंद होने से किसान अपना गन्ना बेच नहीं पा रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए क्रशरों को तुरंत शुरू करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed