{"_id":"584d880f4f1c1bc8402c3832","slug":"farmers-dealt-raging-on-slips-demonstrating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चियां बंटने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चियां बंटने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चीनी मिल पर अपने कर्मियों से वितरण कराने का आरोप
- की पंचायत, बोले अब चाहें कितनी भी पर्ची बांटे गन्ना नहीं देगा किसान
किसानों के इंडेंट रोक दिए जाने के फैसले के बाद रविवार को फिर उनका पारा चढ़ गया और समिति में एकत्र होकर चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल अब पर्चियों को जबरन अपने कर्मियों से बंटवा रही है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल भुगतान से बचने के लिए यह सब कदम उठा रही है, लेकिन किसान को भुगतान चाहिए और इसके लिए उसने कमर कस ली है।
गौरतलब है कि दस दिसंबर को केन सोसायटी में हुई महापंचायत में किसानों ने कहा था कि वह इंडेंट रोक रहे हैं और यह कदम मिल के डिफर और नवीन सत्र का बकाया न दिए जाने के खिलाफ उठाया गया है। इसके बाद किसान शांत हो गए थे, लेकिन रविवार को वह फिर केन सोसायटी पहुंचे और पंचायत की। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडेंट रुक जाने के बाद चीनी मिल ने अपने कर्मियों से जबरन गन्ना तोल पर्चियां बंटवाना शुरू कर दिया है। इसके खिलाफ उन्होंने प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। किसानों ने पंचायत में कहा कि मिल बगैर भुगतान किए नहीं चल सकती चाहे वह कितनी पर्चियां बांट दे। कहा कि अब किसान गन्ना ही नहीं देंगे। पंचायत में किसानों को अपने क्षेत्र का गन्ना रोकने के लिए जिम्मेदारियां दी गईं हैं। किसान काफी आक्रामक थे। पंचायत में केन सोसायटी चेयरमैन विकास कपूर, उपाध्यक्ष फरजंद अली बिंदु मियां, किसान मजदूर पार्टी के विधानसभाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, हरेंद्र सिंह सोनी, तरसेम सिंह, गुरुदेव सिंह, सिराजुददीन, रामनरेश, रामपाल, बहादुर सिंह, कर्मजीत सिंह प्रधान, रिंकू धूसर, इंद्रजीत सिंह, राधेश्याम भार्गव, मीत सिंह, वारिस अली आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।