{"_id":"641200dd3927e4335c0e2264","slug":"farmers-created-ruckus-alleging-shortage-lakhimpur-news-c-4-1-94463-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर किया हंगामा
Wed, 15 Mar 2023 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर चीनी मिल में घटतौली का आरोप लगा प्रदर्शन करते किसान।
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में किसानों ने तौल के दौरान घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और तौल बंद कराई, जिसके बाद किसान शांत हुए।
किसान रामेश्वर यादव, धर्मेंद्र सिंह, मनोज यादव, हरनेक सिंह, अर्जुन राणा, रूपराम, तेजेंद्र सिंह समेत अन्य ने आरोप लगाया कि छोटी ट्रॉली पर तीन क्विंटल 60 किलो की घटतौली की जा रही है। बताया कि गन्ना भरी ट्रॉली की मिल के कांटे पर तौल हुई। संदेह होने पर ट्रॉली को मिल के खाली तौल कांटे पर चढ़ाया गया तो घटतौली सामने आ गई। चीनी मिल उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को किसानों ने मौके पर बुलाकर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे तौल प्रभावित हुई।
मिल के एक कर्मचारी विजय तिवारी ने भी मिल कर्मचारियों पर घटतौली करने और कांटे को सही न कराने का आरोप लगाया। सूचना पर मिल की जीएम विनीता सिंह मौके पर पहुंची। किसान मुख्य गन्ना अधिकारी पर कार्रवाई करने पर अड़े रहे। काफी देर बाद कार्रवाई के आश्वासन पर तौल शुरू हो सकी। इस बारे में मिल जीएम विनीता सिंह ने बताया कि कांटे में तकनीकी फाल्ट आने की वजह से ऐसा हुआ है, तौल बंद करा दी गई है। जब तक कांटा सही नहीं होगा, उसपर तौल नहीं होगी। फिलहाल किसानों की बात को ध्यान में रखते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।