फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers are not refraining from burning stubble, action will be taken now

Lakhimpur Kheri News: पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान, अब की जाएगी कार्रवाई

Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not refraining from burning stubble, action will be taken now
लखीमपुर खीरी। सख्ती और कार्रवाई के बाद भी जनपद में पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं, जबकि पराली प्रबंधन को लेकर लगातार जागरूक किया जाता रहा, फिर भी किसान मानने को तैयार नहींं हैं।
विज्ञापन

जिले में धान फसल कटाई होते ही कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। कृषि, राजस्व और पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी। अगर कोई किसान पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पराली की निगरानी सेटेलाइट से भी हो रही है। कृषि विभाग में दर्ज फसल अवशेष जलाने के आंकड़े अगर देखे जाएं तो वर्ष 2024 में 80 मामले पराली जलाने के आए। जबकि 2023 में 65, 2022 में 109, 2021 में 170 और वहीं 2020 में 155 मामले पराली जलाने के सामने आए थे।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से गांव-गांव किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बेहजम, नीमगांव, अंडू बेहड़, मूड़ा, सेहरुवा, सिकंदराबाद, भीकमपुर, अलीनगर, मोहम्मदी, शुक्लापुर, रेहरिया, मौखीखेड़ा, मूड़ानिजाम, लौकीखेड़ा, पड़री, देवलरिया, उमरपुर, कोरिगवां, मुकद्दरपुर, पिपरिया कप्तान परसड़, इब्राहिमपुर, राजापुर आदि गांवों में फसल अवशेष प्रबंधन का प्रचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दो एकड़ से पर पांच हजार, इससे ज्यादा पर 10 व पांच एकड़ 30हजार तक जुर्माना है। किसान पराली, गन्ने की पत्ती व अन्य फसल अवशेष बिल्कुल न जलाएं। फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है। जुर्माना भी हो सकता है। फसल अवशेष को ऑर्गेनिक कार्बन की बढ़ोतरी के लिए उपयोग में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed