फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers angry over delay in running the mill

Lakhimpur Kheri News: मिल चलाने में देरी पर भड़के किसान

Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over delay in running the mill
संपूर्णानगर चीनी मिल में गुस्साए किसानों से वार्ता करतीं मिल की प्रधान प्रबंधक।
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र 2023-24 का बुधवार को शुभारंभ हुआ, लेकिन मिल चलने में देरी को लेकर किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि, मिल प्रबंधन की मान मनौव्वल के बाद किसान मान गए। जीएम ने बताया कि छह दिसंबर से मिल चल जाएगी।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक रोमी साहनी को पहुंचना था, लेकिन उनके कार्यक्रम में न पहुंचने के बाद प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह बटन, सीसीओ उदयभान सिंह समेत अन्य मिल के अधिकारियों व किसानों ने हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद प्रथम बैलगाड़ी लाने वाले गांधीनगर के जोगेंद्र और ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने वाले कृष्णानगर के सतीश चंद्रा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और तौल शुरू कराई।
विज्ञापन


मिल प्रबंधक से सवाल-जवाबकर किया हंगामा
किसानों ने प्रधान प्रबंधक से सवाल-जवाब करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। कहा कि बिना रोलर आए, बॉयलर पूजन कैसे हो गया? मिल की प्रधान प्रबंधक व मुख्य अभियंता का घेराव किया। आरोप लगाया कि किसानों का इंडेंट तक जारी नहीं हुआ है और मिल का पूजन कर दिया गया। किसानों ने 30 नवंबर से मिल न चलने पर एक दिसंबर से धरना देने की बात कही। उधर, अधिकारियों ने काफी मान मनौव्वल किया और छह दिसंबर से मिल चलने की बात कही तब जाकर किसान माने। किसान तरसेम सिंह, परमजीत सिंह, चरनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, रोलर रास्ते में हैं। पूजन का मुहूर्त तय था, इसलिए बुधवार को पूजन संपन्न हुआ। किसानों का विरोध केवल इतना था कि जल्दी पूजा क्यों की? समझाने पर किसान मान गए हैं। पांच-छह दिसंबर तक मिल शुरु हो जाएगी।
- विनीता सिंह, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed