{"_id":"8c7eb426d1d7859774130465deaea26d","slug":"farmer-until-three-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई तक किसान करा लें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई तक किसान करा लें पंजीकरण
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Apr 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीफ 2015 में संकर बीजों पर अनुदान पाने के लिए किसानों के पंजीकरण किए जा रहे हैं। किसान तीन मई 2015 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद आठ मई से ब्लाकों में कैंप लगाकर बीजों की बिक्री की जाएगी, जिसके बाद किसानों को सब्सिडी की रकम सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था लागू करने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया है कि तीन मई तक पंजीकरण जारी रहेगा। 26 अप्रैल तक पंजीकरण कराने वाले किसानों की सूची ब्लाक स्तर पर प्रकाशित की जाएगी, जिसमें चयनित किसानों को फोन और एसएमएस से सूचना दी जाएगी। दूसरी सूची का प्रकाशन चार मई को कराया जाएगा, जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी होगी। अभी तक करीब तीन हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है।