{"_id":"d63e1d3624a35d16044042ef87c7bf81","slug":"farmer-suicides-in-the-case-of-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के आत्महत्या करने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के आत्महत्या करने के मामले में जांच शुरू
मितौली।
Updated Fri, 15 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलुआपुर गांव में किसान धीरेंद्र के आत्महत्या करने के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने किसान के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया और मामले की जानकारी ली। वहीं इलाहाबाद बैंक के एलडीएम वीके सक्सेना भी एसडीएम के साथ कस्ता स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे, जहां काफी देर तक कर्ज का ब्योरा खंगाला गया।
किसान धीरेंद्र सिंह उर्फ मल्हे ने बंद कमरे में अपने सीने में गोली मार ली थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अखबारों में किसान के आत्महत्या करने की खबर छपने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम मितौली तथा तहसीलदार ने उसके घर के सदस्यों से बारीकी से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान एलडीएम वीके सक्सेना ने कस्ता स्थित पंजाब नेशनल बैंक और साधन सहकारी समिति पहुंचकर धीरेंद्र पर हुए कर्ज की जानकारी जुटाई।
बैंक के शाखा प्रबंधक एसबी यादव के मुताबिक धीरेंद्र सिंह ने पांच जनवरी 2012 को बैंक में 1.90 लाख की लिमिट बनवाई थी। पहली किस्त के तौर पर चार फ रवरी 2012 को डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। वर्तमान समय में किसान के ऊपर 252677 रुपये कर्ज था, लेकिन बैंक की ओर से कोई भी नोटिस जारी नहीं की गई थी। इसी तरह साधन सहकारी समिति कस्ता का उस पर 40 हजार रुपये कर्ज था। एसडीएम आलोक कु मार वर्मा और तहसीलदार सुनील कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। जांच के बाद जो संभव मदद होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
किसान धीरेंद्र सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसने गोली बहुत ही नजदीक से सटाकर मारी थी। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचे को कब्जे में ले लिया है।
धीरेंद्र के परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचीं कांग्रेस नेत्री
मितौली। कर्ज के कारण खुद को गोली मारकार आत्महत्या करने वाले किसान धीरेंद्र के घर जाकर कांग्रेस नेत्री सुजीता कुमारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। कस्ता विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी ने हर संभव मदद करने की बात भी कही।
गुरुवार को गांव डलुआपुर के किसान धीरेंद्र सिंह ने बेमौसम हुई बरसात से बर्बाद हुई फसल और कर्ज की अदायगी न कर पाने के चलते खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। कांग्रेस नेत्री सुजीता कुमारी ने धीरेंद्र की पत्नी अनीता और बेटी सोनी को सांत्वना दी। सुजीता कुमारी के साथ नवीन पांडेय, मीना मिश्रा, राजीव मिश्रा, नयन मिश्रा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे।