फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmer's shed by boat in Mohana river, search continues

मोहाना नदी में नाव से गिरा किसान बहा, तलाश जारी

Fri, 17 Jul 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer's shed by boat in Mohana river, search continues
राजेश निषाद फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां। धान रोपाई कर परिवार के साथ लौट रहे किसान की नाव मोहाना नदी की बीच धार में किसी चीज से फंस गई। किसान लग्गी लगाकर नाव को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था कि इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिरकर बह गया। परिवार वालों ने गोताखोरों को नदी में उतारकर उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की शाम को हुआ। भारत-नेपाल सीमा पर बह रही नदी के कटान करने से चौगुर्जी गांव नदी के पार हो गया है। इससे तमाम किसानों की जमीन नदी के दूसरी तरफ आ गई है। गांव सूरतनगर निवासी राजेश निषाद (40) कटान पीड़ित होने के कारण 10 साल से मंडी समिति तिकुनिया में झोपड़ी डालकर परिवार सहित रहता था। बुधवार को वह पत्नी रामरति, पिता भगवती प्रसाद, मां रीता देवी और छोटे भाई मनोज के साथ निजी नाव से नदी पार कर अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था। शाम को सभी लौट रहे थे। नाव मनोज खे रहा था। परिवार वालों ने बताया कि जब नाव बीच धारा में पहुंची तो किसी चीज से टकराकर फंस गई। राजेश लग्गी लेकर नाव को निकालने का प्रयास करने लगे। इस बीच राजेश का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धार में गिरकर बह गए। परिवार वालों के चीखने-चिल्लाने पर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिवार वालों ने गोताखोरों के साथ राजेश की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि राजेश की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed