{"_id":"6272d3a519eb0b61ab0facdd","slug":"farmer-guarding-the-farm-was-killed-with-a-sharp-weapon-lakhimpur-news-bly4836538169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के घरवाले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना के झबरीपुरवा गांव में हुई घटना
खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर मिले चोटों के कई निशान
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव झबरीपुरवा निवासी वृद्ध किसान की उसके खेत पर रखवाली करने के दौरान मंगलवार की रात को किसी धारदार हथियार के प्रहार से हत्या कर दी गई। सुबह किसान के घर न लौटने पर परिजन को चिंता हुई और वह खोजबीन करने खेत पर पहुंचे तो वहां देखा कि चादर ओढ़कर किसान लेटा है। चादर हटाई तो किसान खून से लथपथ पड़ा अंतिम सांसें गिन रहा था। धड़कन चलती देख परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टर ने किसान की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम पंचायत प्रतापपुर के मजरा झबरीपुरवा निवासी 60 वर्षीय मंशाराम रोज की भांति अपने खेत की रखवाली करने मंगलवार की रात गया था। बुधवार को सुबह देर तक किसान के वापस न लौटने पर उसकी पत्नी उसे जगाने खेत पर पहुंची तो देखा कि वह चादर ओढ़े लेटे थे। जब पत्नी ने चादर हटाई तो वह मरणासन्न अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। सिर व शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान मिले। परिवार वाले किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मंशाराम को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने भाली व चाकू जैसे धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
जानकारी मिलने पर एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की और गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ नीमगांव ने बताया कि मृतक किसान के शरीर पर धारदार हथियार से चोटों के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है, लेकिन खेत की मेड़ को लेकर कुछ लोगों से विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। वृद्घ किसान को खेत पर देखने के लिए सुबह करीब चार बजे उसकी पत्नी गई थी, जहां पर उसने किसान को मरणासन्न अवस्था में पाया था। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभय प्रताप मल्ल, सीओ मितौली